सोनाली बेंद्रे(जनम)
सोनाली बेंद्रे 🎂01 जनवरी 1975 मुम्बई पति: गोल्डी बहल (विवा. 2002) बच्चे: रणवीर माता-पिता: रूपसी बेंद्रे, जित बेंद्रे लंबाई: 1.68 मी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने समय में लाखों दिलों की धड़कन रही हैं। सोनाली के मासूम चेहरे के दीवाने आज भी लोग हैं। सोना का जन्म 1 जनवरी 1975 को हुआ था। सोनाली इस बार अपना 46वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सोनाली ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उन्हें उनके हर किरदार में दर्शकों में पसंद किया है। सोनाली बेंद्रे का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के रामनारायण लोहिया कॉलेस से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही सोनाली को मॉडलिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने 1994 में मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की। सोनाली की खूबसूरती की वजह से उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। सबसे पहले सोनाली को पहली फिल्म सोहेल खान के प्रोडक्शन में बनने जा रही 'राम' ऑफर हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बन नहीं पाईं। सोनाली के करियर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद साल 1995 में सोन...