सुमन कल्याणपुर (जन्म)
सुमन कल्याणपुर 🎂28 जनवरी 1937 , ढाका, बांग्लादेश पति: रामानंद कल्याणपुर माता-पिता: सीता हेम्माडी, Shankar Rao Hemadi इनाम: पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर (जन्म नाम: सुमन हेम्मडी; जन्म:28 जनवरी 1937) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। भारत में सबसे प्रसिद्ध और सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में से एक। सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी के अलावा अन्य कई भाषाओं में भी फ़िल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। सुमन कल्याणपुर को मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, मुकेश, गीता दत्त, आशा भोसले, हेमंत कुमार, तलत महमूद, किशोर कुमार, मन्ना डे, महेंद्र कपूर और शमशाद बेगम, के साथ हिंदी फ़िल्म संगीत के सुनहरे युग के लोकप्रिय गायिकाओं में से एक माना जाता है। सुमन ने कुल 857 हिंदी गाने गाए हैं। सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को तब के पूर्वी बंगाल बांग्लादेश के शहर ढाका में हुआ था। सुमन कल्याणपुर के पिता शंकर राव हेम्मडी कर्नाटक के मैंगलोर के एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार से थे। हेम्मडी, उडुपी जिले, कर्नाटक के कुंडापुर तालुक में एक गाँव है। ...