वी बी राजिंदर प्रशाद (मृत्यु)
वी बी राजिंदर प्रशाद🎂4 नवंबर 1932,⚰️12 जनवरी 2015 वी बी राजिंदर प्रशाद 4 नवंबर 1932, गुडीवाडा मृत्यु की जगह और तारीख: 12 जनवरी 2015, हैदराबाद नातिन या पोती: मेघना बाबू बच्चे: जगपति बाबू, राम प्रसाद वी बी राजेंद्र प्रसाद को भले ही हिंदी पट्टी के कम लोग जानते हों लेकिन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का वह बड़ा नाम रहे हैं। वह फिल्म निर्माता होने के साथ निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे। 🎂प्रसाद का जन्म 4 नवंबर 1932 में आंध्र प्रदेश के गुडिवाड़ा में हुआ था। आज उन का जन्म दिवस है। वी बी राजेंद्र प्रसाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता फिल्म अन्नपूर्णा से की थी। साल 1960 में रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्म में जमुना ने लीड रोल निभाया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन वी. मधुसूदन राव ने किया था। इसके बाद उन्होंने आराधना, आत्मा बालम, अंतस्तुलु, अस्तिपरुलु, अद्रुष्टवंतुलु, अक्का चेल्लेलु जैसी फिल्मों का निर्माण किया। फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद उन्होंने साल 1971 में बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने क...