इरफान अली खान (जनम)
इरफ़ान अली ख़ान 🎂07 जनवरी, 1967⚰️ 29 अप्रॅल, 2020 साहबजादे इरफ़ान अली ख़ान 🎂जन्म- 7 जनवरी, 1967, टोंक, राजस्थान; ⚰️मृत्यु- 29 अप्रॅल, 2020, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे हिन्दी के साथ ही उन्होंने कई अंग्रेज़ी फ़िल्मों में भी अभिनय किया। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। इरफ़ान ख़ान के बारे में कहा जाता है कि "वह अपनी आँखों से ही सारा अभिनय कर देते थे।" उन्होंने 'द वॉरियर', 'मकबूल', 'हासिल', 'द नेमसेक', 'रोग' जैसी फ़िल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 'हासिल' फ़िल्म के लिये उन्हें वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे हिन्दी सिनेमा की तीस से ज्यादा फ़िल्मों में अभिनय कर चुके थे। इरफ़ान ख़ान का नाम हॉलीवुड में भी अपनी पहचान रखता है। उन्होंने 'ए माइटी हार्ट', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'लाइफ ऑफ़ पाई' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' आदि फ़िल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' स...