कल्याणी देवी
कल्याणी बाई जन्म 01जनवरी 1916मृत्यु 01 अक्टूबर 2009 कल्याणी (जन्म तिथि - जन्म01जनवरी 1916 कही जा सकती है क्यों कि उनके जन्म का महीना और तारीख ज्ञात नही है) 1937 से 1954 तक हिंदी सिनेमा की गायिका और अभिनेत्री रहीं। उसी दौर में एक और गायिका अभिनेत्री कल्याणी दास भी थीं। दिल्ली के तुर्कमान गेट से ताल्लुक रखने वाली कल्याणी बाई का जन्म01जनवरी 1916 में हुआ था। उनका असली नाम ज़रीना था। 30 और 40 के दशक में ज़रीना उर्फ़ कल्याणी बाई का नाम इतना मशहूर था कि कोलकाता से लेकर लाहौर और मुंबई तक की हर बड़ी फ़िल्म कंपनी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहती थी। उन्होंने 26 फ़िल्मों में अभिनय किया और 41 फ़िल्मों में 68 गाने गाए। कल्याणी बाई का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में ज़रीना के रूप में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाना पसंद था। उन्होंने उस्ताद वज़ीर खान से गाना सीखा। उन्होंने अपना गायन करियर ऑल इंडिया रेडियो से शुरू किया और फिर HMV जैसी रिकॉर्डिंग कंपनियों के लिए काम किया। उस दौरान उनकी ग़ज़ल, ख़याल और ठुमरी की रिकॉर्डिंग बहुत लोकप्रिय थीं। वर्ष 1930 में रिकॉ...