दुलारी (मृत्यु)
दुलारी ⚰️18 जनवरी, 2013🎂 18 अप्रॅल, 1928 अन्य नाम अम्बिका 🎂जन्म 18 अप्रॅल, 1928 जन्म भूमि नागपुर, महाराष्ट्र ⚰️मृत्यु 18 जनवरी, 2013 मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र अभिभावक विट्ठलराव गौतम डाकतार पति/पत्नी जगन्नाथ भीखाजी जगताप कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र हिन्दी सिनेमा मुख्य फ़िल्में ‘रोटी’, 'शहनाई', ‘अलबेला’, 'पापी, ‘जीवन ज्योति’, देवदास, ‘आए दिन बहार के’, ‘पड़ोसन’, ‘आराधना’, ‘आया सावन झूम के’, ‘आन मिलो सजना’, ‘कारवां’, ‘सीता और गीता’, ‘हाथ की सफ़ाई’, ‘दीवार’, ‘प्रेम रोग’, ‘अगर तुम न होते’ आदि। प्रसिद्धि अभिनेत्री नागरिकता भारतीय भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं। हिंदी सिनेमा में मां का ज़िक़्र होते ही दुर्गा खोटे, ललिता पवार, लीला चिटनिस, निरुपा रॉय, कामिनी कौशल और सुलोचना जैसी अभिनेत्रियों के चेहरे ज़हन में घूमने लगते हैं। इन तमाम अभिनेत्रियों की छवि भले ही फ़िल्मी मां की हो लेकिन हिंदी सिनेमा के सुनहरी दौर के दर्शक इस बात से वाक़िफ़ हैं कि इन सभी ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर हिरोईन की थी और इनमें से कुछ का शुमार तो अपने दौर की कामयाब हिरोईनों में किया जाता था। ...