अनूप कुमार(जनम)
अनूप कुमार🎂9 जनवरी 1926⚰️20 सितंबर 1997, : 9 जनवरी 1926, खण्डवा मृत्यु की जगह और तारीख: 20 सितंबर 1997, मुम्बई भाई: अशोक कुमार, किशोर कुमार, सती रानी देवी बच्चे: चन्द्र सन्याल, अर्जुन कुमार माता-पिता: कुंजालाल गांगुली, गौरी देवी बॉलीवुड अभिनेता अनूप कुमार फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' से मशहूर हुए थे। चलती का नाम गाड़ी के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन वह अपने छोटे भाई किशोर कुमार की तरह मशहूर नहीं हो पाए। अभिनेता अनूप कुमार को कल्याण कुमार गांगुली के नाम से भी जाना जाता है। अनूप कुमार का जन्म 9 जनवरी, 1926 को खंडवा (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 75 फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी उतने मशहूर नहीं हो पाए। आज इन अभिनेता की पुण्यतिथि है। अनूप कुमार ने बतौर अभिनेता 1950 में आई फिल्म ‘गौना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘देख कबीरा रोया’ (1957), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘प्रेम पुजारी’ (1969) ‘अमर प्रेम’ (1970) जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार में से सिर्फ नूप कुमार ने ही सं...