अनूप कुमार(जनम)

अनूप कुमार🎂9 जनवरी 1926⚰️20 सितंबर 1997,

: 9 जनवरी 1926, खण्डवा
मृत्यु की जगह और तारीख: 20 सितंबर 1997, मुम्बई
भाई: अशोक कुमार, किशोर कुमार, सती रानी देवी
बच्चे: चन्द्र सन्याल, अर्जुन कुमार
माता-पिता: कुंजालाल गांगुली, गौरी देवी
बॉलीवुड अभिनेता अनूप कुमार फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' से मशहूर हुए थे। चलती का नाम गाड़ी के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन वह अपने छोटे भाई किशोर कुमार की तरह मशहूर नहीं हो पाए। अभिनेता अनूप कुमार को कल्याण कुमार गांगुली  के नाम से भी जाना जाता है। अनूप कुमार का जन्म 9 जनवरी, 1926 को खंडवा (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 75 फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी उतने मशहूर नहीं हो पाए। आज इन अभिनेता की पुण्यतिथि है। 

अनूप कुमार ने बतौर अभिनेता 1950 में आई फिल्म ‘गौना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘देख कबीरा रोया’ (1957), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘प्रेम पुजारी’ (1969) ‘अमर प्रेम’ (1970) जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार में से सिर्फ नूप कुमार ने ही संगीत की विधिवत शिक्षा ली थी और किशोर कुमार से पहले उन्होंने योडलिंग (गाने में तेजी से आए उतार-चढ़ाव) सीखी थी।
वहीं योडलिंग की खूबी ने किशोर कुमार को अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया था और अनूप कुमार वहीं के वहीं रह गए। बनारस से संगीत संगीत विशारद करने वाले अनूप कुमार फिल्मों में गायक नहीं बन पाए, जबकि संगीत नहीं सीखने के बावजूद अशोक कुमार और किशोर कुमार फिल्मों में गायक के रूप में लोकप्रिय रहे। अनूप कुमार को फिल्म ‘चलती का गाड़ी’ के लिए आज भी याद किया जाता है। 
जीवन साथी, देख कबीरा रोया, चाचा जिंदाबाद, डार्क स्ट्रीट, किस्मत पलट के देख, जंगली, बेजुबान, कश्मीर की कली, जब याद किसी की आती है, रात और दिन, बहु बेटी, आंशु बन गए फूल, प्रेम पुजारी, अमर प्रेम, अनहोनी, मजबूर, राखी और हथकड़ी, निर्माण, चोरी मेरा काम, दो अनजाने, काया पलट, मौत की सजा, परिवार आदि शामिल हैं। 20 सितंबर 1997 को अभिनेता का अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।

🎥 प्रसिद्ध फिल्मे

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1982 चलती का नाम ज़िन्दगी 
1974 ठगिनी 
1972 विक्टोरिया नं॰ 203 
1969 आँसू बन गये फूल 
1961 डार्क स्ट्रीट 
1961 झुमरू रमेश 
1959 नई राहें 
1958 चलती का नाम गाड़ी 
1950 विद्यासागर बंगाली फ़िल्म

🎥 फिल्मोग्राफी

खिलाड़ी (1950)

 गौना (1950)

 विद्यासागर (1952)

 रानी (1952)

 फ़िरदौस (1953)

 समाज (1954)

 सजनी (1956)

 बंदी (1957) - मदन चौबे

 देख कबीरा रोया (1957) - मोहन

 शेरू (1957)

 जीवन साथी (1957)

 चलती का नाम गाड़ी (1958) - जगमोहन 'जग्गू' शर्मा

 लुकोचुरी (1958)-अनूप गांगुली

 फैशनेबल वाइफ (1959) - नटवर

 नई राहें (1959)

 चाचा जिंदाबाद (1959) - रमेश

 नाच  घर (1959)

 जंगली (1961) - जीवन

 झुमरू (1961) - रमेश

 डार्क स्ट्रीट (1961)

 किस्मत पलट के देख (1961)

 करोड़पति (1961) - दीवान हिम्मत राय

 बेज़ुबान (1961)

 कश्मीर की कली (1964) - चंदर

 भीगी रात (1965) - कुँवर (बिना श्रेय)

 बहू बेटी (1965) - गुरुदास

 महाभारत (1965) - उत्तरा का भाई

 श्रीमान फंटूश (1965) - रंजन

 रात और दिन (1967) - डॉ. कुमार

 हम दो डाकू (1967)

 जब याद किसी की आती है (1967) -  उस्ताद

 दिल और मोहब्बत (1968)-अनूप

 आँसू बन गये फूल (1969) - श्याम राव

 प्रेम पुजारी (1970) - ट्रक ड्राइवर

 अमर प्रेम (1972)

 विक्टोरिया नंबर 203 (1972) - हवलदार मुरली

 राखी और हथकड़ी (1972) - विक्रम

 अनहोनी (1972) - कैदी

 निर्माण (1974) - समीर

 मजबूर (1974) - डरा हुआ हवाई यात्री (अतिथि उपस्थिति)

 चोरी मेरा काम (1975) - कांस्टेबल

 मुट्ठी भर चावल (1975)

 कितने पास कितने दूर (1976)

 एक से बढ़कर एक (1976) - सुरक्षाकर्मी जिसने बात की  मां

 मृगया (1977)

 प्रॉक्सी (1977)

 चोर के घर चोर (1978) - पुलिस इंस्पेक्टर

 अनमोल तस्वीर (1978)

 चोर हो तो ऐसा (1978) - हवलदार

 नियत (1980) - (अतिथि भूमिका)

 तुम्हारे बिना (1982) - श्री दिवाकर

 चलती का नाम जिंदगी (1982)

 फ़र्ज़ की क़ीमत (1983)

 काया पलट (1983)

 प्रेम विवाह (1984) - चौरंगी

 भीम बवानी (1986, टीवी मूवी)

 गायक (1987)

 परिवार (1987) - दिनेश

 जवाब हम देंगे (1987) - अभियोजन वकील,  जगमोहन

 क्लर्क (1987) - मुखर्जी

 ममता की छांव में (1989)

 मौत की सज़ा (1991)

 दुश्मन ज़माना (1992)

 आसू बने अंगारे (1993)

 साजन का दर्द (1995)

 रॉक डांसर (1995) होटल मैनेजर के रूप में

 📺टेलीविजन

 

 दादा दादी की कहानियाँ (1986)

 एक राजा एक रानी (1996) - दुकानदार (अतिथि भूमिका)

 भीम भवानी (1989) - भवानी (अपने बड़े भाई अशोक कुमार के साथ)

Comments

Popular posts from this blog

देव कुमार

नीरज वोरा (जनम)

राजेश विवेक (जनम)