जय देव
#03aug
#06jan
जयदेव वर्मा
प्रसिद्ध नाम जयदेव
🎂03 अगस्त, 1919
लुधियाना पंजाब
⚰️ 06 जनवरी, 1987
मुम्बई
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र संगीतकार, अभिनेता
पुरस्कार-उपाधि राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, लता मंगेशकर पुरस्कार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी जयदेव नयी प्रतिभाओं को मौका देने में हमेशा आगे रहे। दिलराज कौर, भूपेन्द्र, रूना लैला, पीनाज मसानी, सुरेश वाडेकर आदि नवोदित गायकों को उन्होंने प्रोत्साहित किया और अपनी फ़िल्मों में गायन के अनेक मौके दिए।
भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता थे। इन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।
जयदेव का जन्म 3 अगस्त, 1919 को लुधियाना में हुआ था। इनका पूरा नाम जयदेव वर्मा था। जयदेव प्रारंभ में फ़िल्म स्टार बनना चाहते थे। पन्द्रह साल की उम्र में जयदेव घर से भागकर मुम्बई चले गये लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वाडिया फ़िल्म कंपनी की आठ फ़िल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद उनका मन उचाट हो गया और उन्होंने वापस लुधियाना जाकर प्रोफेसर बरकत राय से संगीत की तालीम लेनी शुरु कर दी।
जयदेव की संगीतबद्ध प्रमुख फ़िल्में
उस्ताद अली अकबर खान ने नवकेतन की फ़िल्म 'आंधियां', और 'हमसफर', में जब संगीत देने का जिम्मा संभाला तब उन्होंने जयदेव को अपना सहायक बना लिया। नवकेतन की ही 'टैक्सी ड्राइवर' फ़िल्म से वह संगीतकार सचिन देव वर्मन के सहायक बन गए लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से संगीत देने का जिम्मा चेतन आनन्द की फ़िल्म 'जोरू का भाई' में मिला। इसके बाद उन्होंने चेतन आनन्द की एक और फ़िल्म 'अंजलि' में भी संगीत दिया।
जयदेव को हिंदी फ़िल्म इतिहास में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सुर सिंगर पुरस्कार से चार बार नबाज़ा गया है।
लता मंगेशकर पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया।
⚰️जयदेव का निधन 6 जनवरी, 1987 को मुम्बई में हुआ था।
🎥
जोरू का भाई (1955)
समुद्री डाकू (1956)
अंजलि (1957)
अर्पण (1957)
रात के राही (1959)
एक के बाद एक संगीत सहायक के रूप में
हम दोनो (1961)
किनारे किनारे (1963)
मुझे जीने दो (1963)
मैतीघर (नेपाली फिल्म) (1966)
हमारे गम से मत खेलो (1967)
जियो और जीने दो (1969)
सपना (1969)
आषाढ़ का एक दिन (1971)
दो बूंद पानी (1971)
एक थी रीता (1971)
रेशमा और शेरा (1971)
सम्पूर्ण देव दर्शन (1971)
आतिश उर्फ दौलत का नशा (1972)
भावना (1972)
भारत दर्शन (1972)
मन जाइये (1972)
आलिंगन (1973)
आज़ादी पच्चीस बरस की (1973)
प्रेम पर्वत (1973)
फासला (1974)
परिणय (1974)
आंदोलन (1975)
एक हंस का जोड़ा (1975)
शादी कर लो (1975)
लैला मजनू (1976)
अलाप (1977)
घरोंदा (1977)
किस्सा कुर्सी का (1977)
वही बात उर्फ समीरा (1977)
दूरियां (1978)
गमन (1978)
सोल्वा सावन (1978)
तुम्हारे लिए (1978)
आई तेरी याद (1980)
एक गुनाह और सही (1980)
रामनगरी (1982)
एक नया इतिहास (1983)
अमर ज्योति (1984)
अनकही (1984)
जुम्बिश (1985)
त्रिकोण का चौथा कोण (1986)
खुन्नस (1987)
चन्द्र ग्रहण (1997)
अन्य श्रेय
चलती का नाम गाड़ी (1958) (संगीत सहायक)
लाजवंती (1958) (संगीत सहायक)
अभिनेता के रूप में
कीमत (1973)
मिस फ्रंटियर मेल (1936)
हंटरवाली (1935)
मार्तण्ड वर्मा (1933)
Comments
Post a Comment