अंजना मुमताज (जनम)

अंजना मुमताज़
 🎂04 जनवरी 1949 
अंजना मांजरेकर
4 जनवरी 1941 
बम्बई , बम्बई प्रेसीडेंसी , ब्रिटिश राज (अब मुंबई, महाराष्ट्र , भारत )
राष्ट्रीयता
भारतीय
पेशा
अभिनेत्री
सक्रिय वर्ष
1968–2019
के लिए जाना जाता है
Sambandh
महुआ
एहसान
माँ का आँचल
बहारों फूल बरसाओ
इंसान और इंसान
सती नाग कन्या
ऊंचाई
5 फीट 3 इंच (1.60 मीटर)
जीवनसाथी
साजिद मुमताज़ ​( एम.  1978 )
बच्चे
रुस्लान मुमताज़
अभिभावक
दीनानाथ मांजरेकर (पिता)
मंगला मांजरेकर (माँ)
रिश्तेदार
सुधीर मांजरेकर (भाई)
मधु मांजरेकर (बहन)
एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो सौ से अधिक हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा की फिल्मों में सहायक भूमिकायें निभा चुकी है अंजना मुमताज़ का बचपन का नाम अंजना मांजरेकर था बाद में उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी साजिद मुमताज से शादी की.

अंजना मुमताज़
 जन्म 4 जनवरी 1949 

एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो सौ से अधिक हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा की फिल्मों में सहायक भूमिकायें निभा चुकी है अंजना मुमताज़ का बचपन का नाम अंजना मांजरेकर था बाद में उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी साजिद मुमताज से शादी की
अंजना मुमताज (Anjana Mumtaz) का दिल एक्टिंग में लगता था लेकिन 36 साल की उम्र में उन्हें कौन काम देगा यही सोचकर मन मार लिया. लेकिन उनके हस्बैंड साजिद मुमताज ने उन्हें प्रोत्साहित किया. इसी बीच पता चला कि रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) एक धारावाहिक ‘बुनियाद’ (Buniyaad) बनाने जा रहे हैं तो अंजना उनसे मिली. इस तरह 1986 में दूरदर्शन के इस प्रसिद्ध धारावाहिक की वजह उन्हें काफी शोहरत मिली.
इनकी शादी साजिद मुमताज नामक शख्स से हुई तो अपना नाम अंजना मुमताज रख लिया. हिंदू मराठा फैमिली से ताल्लुक रखने वाली अंजना की फैमिली का दूर-दूर तक फिल्म इंडस्ट्री से नाता नहीं था. इनके पिता सरकारी नौकरी में थे जबकि मां एक हाउसवाइफ थीं.
अंजना जब छोटी थीं तो शानदार डांस करती थीं. उनकी डांस टैलेंट को देखते हुए उनकी मां ने उन्हें क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दिलवाई. अंजना अपने डांस की वजह से आस-पास काफी मशहूर थीं. दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में अंजना ने बताया था कि मीना कुमारी की वह दीवानी थीं. एक बार उनकी मुलाकात मीना कुमारी से हुई तो उन्होंने कहा कि एक दिन तुम जरूर एक्ट्रेस बनोगी लेकिन अभी मेहनत से पढ़ाई करो. अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के मुंह से ऐसी बात सुनकर अंजना का दिल एक्टिंग की तरफ होने लगा.अंजना का मन पढ़ाई-लिखाई में बिलकुल भी नहीं लगता था, बड़ी मुश्किल से मैट्रिक पास किया. हर समय डांस में रमी रहने वाली अंजना को एक दिन पता चला कि फिल्म ‘पाकीजा’ की शूटिंग हो रही है. वह शूटिंग सेट पर पहुंची तो मीना जी ने उनकी मुलाकात अपने हस्बैंड कमाल अमरोही से करवाई. उन्होंने अपनी फिल्म ‘शंकर हुसैन’ में काम देने का वादा किया और काम मिल भी गया लेकिन ये फिल्म रिलीज होने में काफी वक्त लगा और जब रिलीज हुई भी तो उसमें अंजना नदारद थीं.लेकिन इस फिल्म में काम करने के दौरान ही अंजना को ‘मां का आंचल’, ‘संबंध’, ‘महुआ’ जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिल गया. अंजना ने कई हिंदी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली तो उन्होंने मराठी, गुजराती फिल्मों की तरफ रुख किया और वहां स्टार एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगीं. हिंदी से अधिक उन्हें मराठी और गुजराती में पसंद किया गया.
इसी बीच अंजना मांजरेकर की शादी साजिद मुमताज से हो गई. साजिद और अजना पड़ोसी थे, घरवालों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं था. लेकिन उस दौर में शादीशुदा एक्ट्रेस को काम मिलना काफी मुश्किल होता था, इसलिए अंजना ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी घर-गृहस्थी में जम गईं. इनका एक बेटा हुआ रुसलान मुमताज जो जाना-माना एक्टर है.

📽️
2006 जननी 
2003 जोड़ी क्या बनाई वाह वाह रामजी 
2003 कोई मिल गया 
2002 तुम जियो हज़ार साल 
2002 अँखियों से गोली मारे 
2002 ये मोहब्बत है 
2001 कसम 
2000 जोड़ीदार
2000 क्रोध 
2000 धड़कन 
1999 चेहरा
1999 होते होते प्यार हो गया
1999 जय हिन्द
1998 दुल्हे राजा 
1998 आक्रोश 
1998 बरसात की रात
1998 ज़ुल्म-ओ-सितम
1997 शेयर बाज़ार 
1997 दिल के झरोखे में 
1996 भैरवी 
1996 खिलाड़ियों का खिलाड़ी 
1996 ज़ोरदार 
1996 साजन चले ससुराल 
1996 दुश्मन दुनिया का 
1995 सबसे बड़ा खिलाड़ी
1995 हकीकत 
1994 खुद्दार
1994 नज़र के सामने 
1994 साजन का घर
1994 यार गद्दार 
1994 ईना मीना डीका
1994 चीता 
1994 बेटा हो तो ऐसा 
1994 प्रेम योग 
1994 इंसानियत 
1993 बलमा
1993 दिल है बेताब 
1993 प्लेटफॉर्म 
1993 साहिबाँ 
1993 मेरी आन 
1993 शक्तिमान
1993 गुनाह 
1993 दिल तेरा आशिक 
1993 संग्राम 
1993 बड़ी बहन
और
1993 धारावी 
1992 दीदार 
1992 दिल ही तो है
1992 ख़ुदागवाह
1992 साहेबज़ादे
1992 चमत्कार 
1992 युद्धपथ 
1992 बलवान 
1991 पाप की आँधी
1991 शिकारी 
1991 डांसर 
1991 बंजारन 
1991 साजन 
1991 दो मतवाले 
1991 फूल और काँटे 
1991 खून का कर्ज़ 
1991 योद्धा 
1991 त्रिनेत्र 
1991 नम्बरी आदमी 
1990 खतरनाक
1990 आग का गोला 
1990 पत्थर के इंसान
1990 वर्दी 
1989 भ्रष्टाचार 
1989 निगाहें 
1989 दोस्त गरीबों का 
1989 फर्ज़ की जंग
1989 मिट्टी और सोना 
1989 काला बाज़ार 
1989 त्रिदेव
1988 खतरों के खिलाड़ी 
1988 हम तो चले परदेस 
1988 गुनाहों का फ़ैसला 
1988 अग्नि 
1988 वारिस 
1988 विजय
1987 मजाल 
1986 प्यार हो गया 
1986 समुन्दर 
1986 घर संसार
1985 लवर बॉय 
1985 अलग अलग 
1983 तकदीर 
1975 सलाखें
1973 दो फूल 
1973 बंधे हाथ 
1969 संबंध 
1970 माँ का आँचल

📺
1986 बुनियाद
1997-1998 चट्टान
1998-1999 जान
2001 कुदरत
2001-2003 घराने
2002-2004 देवी

Comments

Popular posts from this blog

देव कुमार

नीरज वोरा (जनम)

राजेश विवेक (जनम)