बिपाशा बसु (जनम)
बिपाशा बसु 🎂07 जनवरी 1979 नई दिल्ली
पति: करन सिंह ग्रोवर (विवा. 2016)
माता-पिता: हिराक बासु, ममता बासु
बहन: बिदिशा बसु, बिजोयेता बसु
एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो ज्यादातर हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। इसके अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर के 6 नामांकन और एक पुरस्कार भी शामिल है।
इनका जन्म दिल्ली में हुआ और कोलकाता में पली-बढ़ी हैं। इन्होंने 1996 में सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था, और बाद में फेशन मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाने लगीं। इसके बाद से इन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर आने लगे थे। जिसके बाद इन्होंने अजनबी (2001) में अपने नकारात्मक किरदार के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इनकी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज़ (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके कारण इनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी हुआ था।
फिल्मों में अभिनय के अलावा इनकी रुचि सेहत बनाने में भी है। इन्हें कई सारी सेहत बनाने वाली वीडियो में देखा जा सकता है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे ब्रांड्स और उत्पादों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा इन्होंने नारीवाद और जानवरों के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई है। इनका काफी समय से जॉन अब्राहम के साथ चक्कर चल रहा था, पर 2016 में इन्होंने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।
🎥2015 अलोन संजना/अंजना
2014 क्रीचर 3डी अहाना दत्त
हमशकल्स मिष्टी
2013 द लवर्स तुलजा नाइक
आत्मा माया वर्मा
रेस 2 सोनिया मार्टिन
2012 राज़ 3 शनाया शेखर
जोड़ी ब्रेकर्स सोनाली अग्निहोत्री
प्लेयर्स रिया थापर
2011 दम मारो दम जोए मेंदोनका
2010 आक्रोश गीता
लम्हा अज़ीज़ा
पंख नंदिनी
2009 ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स जाह्नवी चोपड़ा
आ देखें जरा सिमी चटर्जी
2008 रब ने बना दी जोड़ी "फिर मिलेंगे चलते चलते" गाने में विशेष उपस्थिती
बचना ऐ हसीनो राधिका फिल्मफेयर के लिए नामांकित
रेस सोनिया मार्टिन
2007 गोल रूमाना
मिस्टर फ्रौड
नेहले पे देहला पूजा साहनी
ओम शांति ओम
2006 जाने होगा क्या अदिति चोपड़ा
हमको दीवाना कर गये
फिर हेरा फेरी अनुराधा
धूम २ शोनाली बोस/मोनाली बोस
ओमकारा
डरना जरूरी है वर्षा
अलग अतिथि भूमिका (गीत)
2005 चेहरा मेघा जोशी / मेघा दीवान
अपहरण मेघा बसु
बरसात एना वीरवानी
शिकार नताशा
नो एन्ट्री बॉबी
2004 रक्त
मदहोशी अनुपमा कौल
रुद्राक्ष
एतबार
2003 जिस्म सोनिया खन्ना
फुटपाथ संजना श्रीवास्तव
ज़मीन
2002 राज़ संजना धनराज
गुनाह इंस्पेक्टर प्रभा नारायण
मेरे यार की शादी है रिया
चोर मचाये शोर
आँखें
2001 अजनबी सोनिया/नीता
Comments
Post a Comment