अनुग्रवाल (जनम)
अनु अग्रवाल
🎂जन्म 11 जनवरी 1969
एक पूर्व भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह आशिकी, द क्लाउड डोर और थिरुदा थिरुडा में अपने कामों के लिए जानी जाती हैं।
अनु अग्रवाल का जन्म 11 जनवरी 1969 को नई दिल्ली में हुआ था और उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में स्वर्ण पदक विजेता थीं। मॉडलिंग और वीजे में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, और दूरदर्शन के धारावाहिक इसी बहाने (1988) में दिखाई दी, उन्होंने संगीतमय ब्लॉकबस्टर आशिकी के साथ बॉलीवुड में पदार्पण किया, जिसके बाद उनकी मांग बढ़ गयी
1997 में वह बिहार स्कूल ऑफ योगा में में शामिल हुईं और वहां एक कर्मयोगी के रूप में रहीं। 1999 में मुंबई वापस आ गई थी,एक गंभीर कार दुर्घटना में अग्रवाल 29 दिनों के लिए कोमा में चली गयी जिसने उन्हें अपने पहले के जीवन की कोई बात याद नहीं थी उसके बाद 2001 में वह एक साधु बन गईं। वह मुंबई में रहती हैं और अकेली हैं।वह योगाभ्यास करती है। उसने अपने एक साक्षात्कार में उद्धृत किया "मजबूत महसूस करने के लिए, आत्मविश्वास और श्रेष्ठता की जबरदस्त भावना के साथ मनुष्यों के बीच चलना बिल्कुल भी गलत नहीं है।
1999 में एक सड़क दुर्घटना के बाद 29 दिनों बाद कोमा से बहार आ पाईं, शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया था। इन दिनों अनु बिहार के मुंगेर में बच्चों को योगा सिखाती हैं।
अनु अग्रवाल ने अपना फिल्मी कैरियर सन 1990 में फिल्म आशिकी से किया। यह फिल्म अपने समय की एक जबरदस्त सुपरहिट फिल्म साबित हुई जिसने अनु अग्रवाल को रातो रात स्टार बना दिया। इसके बाद अनु अग्रवाल ने किंग अंकल जिस्म्व जैकी श्राफ प्रमुख किरदार में थे में भी काम किया।
🎥 अनु अग्रवाल की फिल्मोग्राफी -
1990 आशिकी: अनु वर्गीस की पहली फिल्म
1992 ग़ज़ब तमाशा: गंगा
1993 थिरुदा थिरुदा चंद्रलेखा: लेखा (तमिल)
किंग अंकल: फेनी फर्नांडो
खलनायिका: किरण, अनुराधा बख्शी
1995 द क्लाउड डोर: प्रिंसेस कुरंगी लघु फिल्म
जन्म कुंडली: किरण प्रसाद और किरण कपूर
1996 ज्वेल थीफ़ की वापसी: राजकुमारी विशाखा
📺 टीवी श्रृंखला -
1994 - 1997 बीपीएल ओए! असिन टीवी सीरीज
Comments
Post a Comment