आम्रपाली दुबे (जनम)

आम्रपाली दुबे🎂 11 जनवरी 1987

भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने वाली एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।
उन्होंने रहना है तेरी पलकों की छांव में शो में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई।
उन्होंने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया।
वह मेरा नाम करेगी रोशन में भी नजर आई थीं.
दुबे सहारा वन के फिक्शन शो हॉन्टेड नाइट्स में थीं। 2014 में, उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी में प्रमुख भूमिका के साथ भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी में अग्रणी भूमिका निभाई। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 7-9 लाख रुपए लेती हैं।
आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक है. उन्होंने अपने करियर में भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी टीवी शोज में भी काम किया है और उन्होंने अपना नाम भी खूब कमाया है. आम्रपाली दुबे आज 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही है.

आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यूं ही नहीं कहलाए। इन कलाकारों ने इंडस्ट्री को सालों का समय दिया है और तब जाकर इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अगर आप भी उन खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैन हैं तो ये गाना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि इसमें भोजपुरी सिनेमा के ये तीनों स्टार एक साथ आपका मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं 'चोख सामान बा', जिसमें आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव की तिकड़ी है।

आम्रपाली ने नीले रंग की साड़ी पहनकर किया डांस

इस भोजपुरी गाने में 'चोख सामान बा' में आम्रपाली दुबे हद कहर ढाती नजर आ रही हैं। गाने में आम्रपाली नीले रंग की साड़ी पहनकर खतरनाक डांस कर रही हैं और ऐसे-ऐसे ठुमके दिखाती हैं कि देखने वाला देखता रह जाए। इस भोजपुरी गाने के म्यूजिक के साथ-साथ बोल भी शानदार हैं।

गाना सुनकर आप झूमने लगेंगे

इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और अपने अंदाज से इसे जबरदस्त बना दिया है। ये गाना इतना शानदार है कि इसे सुनकर आप झूमने लगेंगे। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'दूध का कर्ज' का है। 3 मिनट 34 सेकेंड के इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ और खेसारी लाल यादव भी हैं।

Also Read - UP में नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर तैयारियां शुरू, 3 जिलों से गुजरेगा 115 किलोमीटर का हिस्सा

अब तक 13 मिलियन व्यूज

इस तिकड़ी ने इस गाने में शानदार काम किया है। गाने को यूट्यूब पर कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर खूब रील्स भी बने हैं। अगर आप आम्रपाली दुबे, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के फैन हैं तो आज उनको जन्म दिन पर बधाई जरूर देंगे।

🎥निरहुआ रिक्शावाला' 2.0
काशी अमरनाथ
'पटना से पाकिस्तान
मोकामा जीरो किलोमीटर
निरहुआ चलल ससुराल-2
निरहुआ चलल लंदन
निरहुआ हिन्दुस्तानी
निरहुआ हिन्दुस्तानी-2
निरहुआ हिन्दुस्तानी-3
राजा बाबू
राम लखन
जिगरवाला
आशिक आवारा
बम बम बोल रहा काशी
निरहुआ सटल रहे
सिपाही
बाॅर्डर
लागल रहा बताशा
आशिकी


Comments

Popular posts from this blog

देव कुमार

नीरज वोरा (जनम)

राजेश विवेक (जनम)