गुरदास मान (जनम)
"गुरदास मान". 🎂04 जनवरी 1957
प्रसिद्ध हिन्दी पंजाबी गायक अभिनेता गुरदास मान
🎂जन्म 04 जनवरी 1957
मुक्तसर, गांव कस्बा गिद्दड़बाहा
बच्चे: गुरीक मान
पत्नी: मंजीत मान
भाई: परमजीत बहिया, जसवीर कौर, गुरपंथ मान
माता-पिता: एस० गुरदेव सिंह, तेज कौर
एक भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से पंजाबी भाषा के संगीत और फिल्मों से जुड़े हैं। उन्होंने 1980 में "दिल दा मामला है" गाने से राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया । तब से, उन्होंने 34 से अधिक एल्बम रिकॉर्ड किए और 305 से अधिक गाने लिखे।
गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है।
गुरदास मान का जन्म 4 जनवरी 1957 को पंजाब के मुक्तसर जिले में स्थित गिद्दड़बाहा नामक कस्बे में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा मलोट में हुई तथा उच्च शिक्षा के लिए आप पटियाला आ गए। पटियाला के नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस (एन आई एस) से डिग्री ली।
एक बार जनवरी 2001 को रोपड़ के पास तथा जनवरी 2007 में वे हरियाणा के करनाल जिले के बस्तारा गांव के निकट एक और वाहन दुर्घटना के शिकार हुए जिसमें वह घायल हो गए।
सितम्बर 2010 में ब्रिटेन के वोल्वरहैम्टन विश्वविद्यालय ने पंजाबी गायक गुरदास मान को विश्व संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। मान के साथ इस सम्मान को पाने वालों में सर पॉल मॅक्कार्टनी, बिल कॉस्बी और बॉब डायलन थे।
14 दिसम्बर 2012 को उन्हें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डाक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
फिल्म देस होया परदेस (2004) में अपने चरित्र के चित्रण के लिए अपने मुख्य अभिनेता गुरदास मान को राष्ट्रपति के राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( विशेष जूरी पुरस्कार ) से सम्मानित किया गया।
हीर के अपने गायन के माध्यम से संपूर्ण कथा के निर्माण के लिए फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार भी गुरदास मान को दिया गया।
फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए बर्लिन एशिया फिल्म महोत्सव में गुरदास मान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पुरस्कार मिला।
एलबम बूटपालिशाँ के लिए ब्रिटेन एशियाई संगीत पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय एल्बम।
सुखमनी - होप फॉर लाइफ (2011) के लिए में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पीटीसी फिल्म अवार्ड।
गुरदास मान जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पंजाबी भाषा के समाचार पत्र पंजाबी जागरण के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
पंजाबी गायकी का सबसे बड़ा स्टार होने के बावजूद भी स्टारडम या घमंड मान साहब को छू भी नहीं पाया है। छोटे छोटे गांवों में भी धार्मिक अनुष्ठानों, मेलों आदि में वे अक्सर गाया करते हैं। वे नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। इस ट्रस्ट की ओर से उत्तराखण्ड में जून 2013 में आई बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में उन्होंने 11 लाख रूपये का दान दिया।
9 जनवरी 2001 को रोपड़ के पास एक भयानक हादसे में मान बाल बाल बचे किंतु इनके ड्राईवर तेजपाल की मृत्यु हो गई। वे उसे अपना अच्छा दोस्त भी मानते थे, उसे समर्पित करते हुए उन्होंने एक गाना भी लिखा व गाया - "बैठी साडे नाल सवारी उतर गयी"।
मान साहब के व्यक्तित्व का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। म्यूजिक एल्बम "रोटी" की रिलीज पर म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर - म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह से जब गुरदास मान के साथ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें भर आई और वह चुप हो गए। तब गुरदास मान अपनी सीट से उठकर आए और जतिंदर को गले से लगा लिया
उनका विवाह मंजीत मान से हुआ है । उनका एक बेटा गुरिक मान है, जिसका विवाह अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी से हुआ है ।
20 जनवरी 2007 को हरियाणा, भारत के करनाल के पास एक गांव में मान एक कार दुर्घटना में शामिल थे जिसमें उनके रेंज रोवर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मान के चेहरे, हाथ और छाती पर मामूली चोटें आईं। उनके ड्राइवर गणेश को गंभीर चोटें आईं लेकिन वे जल्द ही ठीक हो गए।
यह गुरदास मान की दो कार दुर्घटनाओं में से दूसरी थी। पहली दुर्घटना 9 जनवरी 2001 को पंजाब के रूपनगर के पास एक गांव में मान की गाड़ी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर थी । इस दुर्घटना में मान के ड्राइवर तेजपाल की मौत हो गई थी। मान ने बाद में स्वीकार किया कि उनके ड्राइवर ने दुर्घटना से कुछ मिनट पहले उन्हें सीट बेल्ट पहनने के लिए कहा था। मान का मानना है कि अगर उनके ड्राइवर ने सलाह नहीं दी होती, तो उनकी भी मौत हो जाती। बाद में उन्होंने अपने ड्राइवर, जो उनका अच्छा दोस्त भी था, को समर्पित एक गीत "बैठी साडे नाल सवारी उतर गई" लिखा और गाया।
एक समाचार पत्र साक्षात्कार में मान ने एक्सप्रेस एंड स्टार को बताया कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के एक उत्साही समर्थक हैं।
उनकी मां तेज कौर का 2016 में निधन हो गया।
📺2020 सा रे गा मा पा पंजाबी
🎥पंजाबी
1984 मामला गड़बड़ है
1985 उचा दर बेबे नानक दा
1986 लाँग दा लिश्कारा
1986 की बनु दुनिया दा
1986 गभरू पंजाब दा
1990 कुर्बानी जट्ट दी
1992 साली आधी घर वाली
1994 वांटेड: गुरदास मान जिंदा या मुर्दा
1994 कचहरी
1995 प्रतिज्ञा
1999 शहीद-ए-मोहब्बत
2004 देस होया परदेस
2006 वारिस शाह: इश्क दा वारिस
2008 Yaariyan
2009 मिनी पंजाब
2010 सुखमनी: जीवन की आशा
2010 चक जवाना
2014 दिल विल प्यार व्यार
2016 नीधि सिंह
2018 ननकाना
(सभी पंजाबी)
🎥हरयाणवी
1987 छोरा हरियाणा का (हरयाणवी)
🎥हिंदी उर्दू
1991 रूहानी ताक़त (हिंदी)
2002 जिंदगी खूबसूरत है
2004 वीर जारा
2011 मम्मी पंजाबी
2018 मंटो (हिंदी उर्दू)
🎥तामिल
Comments
Post a Comment