डेविड (जनम)

डेविड 🎂02जनवरी1981 ⚰️28 दिसम्बर 1981
डेविड इब्राहिम च्युलकर

मौत
28 दिसम्बर 1981
टोरोंटो, कनाडा
डेविड

जन्म 02जनवरी 1909_08
डेविड इब्राहिम च्युलकर

मौत
28 दिसम्बर 1981
टोरोंटो, कनाडा
कार्यकाल

जीवनसाथी अविवाहित
डेविड अब्राहम या सिर्फ़ डेविड (1909–28दिसम्बर 1981) जैसा वह जाने जाते थे, हिन्दी फ़िल्म के एक चरित्र अभिनेता थे। चार दशकों के लम्वे व्यवसायी समय में आपने कई यादगार फ़िल्मों में काम किया है जैसे बूट पॉलिश, चुपके चुपके, बातों बातों में इत्यादि।
अभिनेता डेविड अब्राहम चेउलकर की 
खेलों की दुनिया में कोई बड़ा मौका नहीं मिला, वकालत चली नहीं, बस शौक में फिल्मों में अभिनय क्या किया वही उनका कैरियर बन गया। उनका नाम था डेविड। कद तो महज पांच फुट तीन इंच था, लेकिन छोटा कद उन्हें फिल्मों में लंबी पारी खेलने से नहीं रोक पाया।

21 जून 1909 को महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मे डेविड अब्राहम एक संपन्न यहूदी परिवार से संबंध रखते थे। उनकी परवरिश मुंबई में हुई, जहां उनके पिता रेलवे में इंजीनियर थे। उन्हें कसरत करने का खासा शौक था और घरवालों की ख्वहिश के चलते कानून की पढ़ाई पूरी की, लेकिन इस दौरान उनकी खेलों में रूचि बढ़ती गयी। वे न सिर्फ वेटलिफ्टिंग करने लगे बल्कि कई प्रतियोगिताएं भी जीतीं। कानून की पढ़ाई के बाद डेविड अदालत में बैठने लगे, मगर कई महीने तक कोई केस ही नहीं मिला। उन्होंने नौकरी ढूंढने की भी जीतोड़ कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खेलों की दुनिया ने उन्हें शोहरत तो जरूर दी लेकिन इतना पैसा नहीं मिला कि खेलों को अपना कैरियर बना पाते।

कालेज के दिनों में डेविड इंडियन पीपुल्स थियेटर से जुड़े थे। उसी दौर के एक दोस्त ने उनके मन में फिल्मों के प्रति दिलचस्पी जगायी। डेविड काम की तलाश में बहुत परेशान थे और कुछ पैसे कमाने के लिए वे फिल्मों में काम करने को राजी हो गए। 1937 में फिल्म ‘जम्बो’ में उन्हें छोटा सा रोल मिला। इसमें युवा डेविड को एक बूढ़े प्रोफेसर का किरदार निभाना पड़ा। इसके बाद एक दो और फिल्मों में उन्होंने कुछ छोटे छोटे रोल किए। फिर फिल्म ‘नया संसार’ (1940) में उन्हें अहम रोल मिला और उनकी पहचान एक अभिनेता के रूप में बनी। 1944 में आई फिल्म ‘द्रौपदी’ में शकुनी का किरदार निभा कर डेविड ने अपने अभिनय की नयी रेंज का प्रदर्शन किया।

संवाद याद करने, कैमरे का सामना करने और फिल्म यूनिट में लोगों के साथ बात चीत करना डेविड को इतना भाता था कि फिर उन्होंने किसी और दूसरे काम के बारे में सोचा ही नहीं। फिल्मी दुनिया को ही उन्होंने हमेश के लिये अपना परिवार बना लिया। डेविड को जो भी रोल मिलते थे, वे स्वीकर कर लेते थे। इससे उनकी अच्छी आमदनी तो हुई ही साथ ही हर तरह के रोल निभाने का मौका भी मिला। फिल्मकार ख्वाजा अहमद अब्बास डेविड के बड़े प्रशंसक थे और अपनी कई फिल्मों में उन्हें मौका दिया।

डेविड एक चरित्र अभिनेता के रूप मे स्थापित हो चुके थे। तभी उनकी जिंदगी में फिल्म ‘बूट पालिश’ (1954) का अध्याय जुड़ा। इस फिल्म में उन्होंने बच्चों से प्यार करने वाले दयालु जॉन चाचा का किरदार निभाया। पर्दे पर उनका गाया गीत ‘नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है…’ बरसों तक रेडियो पर बजता रहा। इस फिल्म के लिये डेविड को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह फिल्म उनके जीवन में मील का पत्थर बन गयी। सालों तक लोग उन्हें जॉन चाचा कह कर बुलाते रहे।

डेविड फिल्मों से जरूर जुड़े, लेकिन खेलों के प्रति उनकी दिलचस्पी कम नहीं हुई। वे महाराष्ट्र वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के 30 साल तक अध्यक्ष रहे। 1952 में हेलसिंकी में हुए ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के जज भी बने। बात चीत में तेज तर्रार डेविड ने खेलों की कमेंट्री भी की और फिल्मी प्रशंसकों से अधिक खेल के प्रशंसकों में लोकप्रिय रहे। उन्हें सरकारी और गैरसरकारी कार्यक्रमों के संचालन का काम भी मिलने लगा। फिल्म फेयर के पहले अवार्ड का संचालन डेविड ने ही किया था।

निजी जीवन में भी डेविड का हास्य बोध बहुत जबरदस्त था। डेविड ने सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों में हाथी मेरे साथी, बातों बातों में, अभिमान, कालीचरण, गोलमाल, खट्टा मीठा, सत्यकाम और खूबसूरत शामिल हैं। डेविड ने जीवन भर शादी नहीं की। 1979 में डेविड ने इजराइल में बसने का फैसला लिया, इसी सिलसिले में वे अपने रिश्तेदारों के पास टोरंटो गए। 28 दिसंबर 1981 को वहां उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

🎥
डेविड की चुनिंदा फ़िल्मोग्राफी - 1983 गहरी चोट - उर्फ़: दुर्देश - उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई। मैं कनाडा, बांग्लादेश भारत का संयुक्त निर्माण था। 1982 सम्बंध - उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई।  1980 खुबसूरत
 1979 गोल माल, बातों बातों में, हमारे तुम्हारे 
 1978 सत्यम शिवम सुंदरम, खट्टा मीठा, 
           शतरंज के खिलाड़ी, कोतवाल साब 
 1975 चुपके चुपके 
 1973 अभिमान 
 1972 अनुराग 
 1981 हाथी मेरे साथी
 1969 नानक नाम जहाज है, सत्यकाम    
           एक फूल दो माली, समय बड़ा बलवान
 1968 सपनों का सौदागर, मेरे हुज़ूर 
 1967 बंबई रात की बाहों में, उपकार 
 1966 आसरा, अनुपमा, ममता 
 1965 हिमालय की गोद में
 1962 संगीत सम्राट तानसेन 
 1960 एक फूल चार कांटे, रिटर्न ऑफ मिस्टर सुपरमैन 
           (श्री।  सुपरमैन की वापसी)
 1958 अमर दीप 
 1957 परदेसी 
 1956 भाई भाई 
 1954 बूट पॉलिश 
 1952 राही 
 1949 सावन आया रे
 1948 अभिनेत्री 
 1946 इन्साफ़, नरगिस 
 1945 गुलामी 
 1944 इंसान 
 1943 तसवीर 
 1941 अंजान, नया संसार 
 1937 ज़म्बो

Comments

Popular posts from this blog

देव कुमार

नीरज वोरा (जनम)

राजेश विवेक (जनम)