गुरदीप कोहली (जनम)
गुरदीप कोहली🎂30 जनवरी 1980
मुम्बई
पति: अर्जुन पुंज (विवा. 2006)
बच्चे: माहिर पुंज
लंबाई: 1.68 मी
गुरदीप कोहली (जनम: 30 जनवरी 1980) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है जो स्टार प्लस के धारावाहिक "संजीवनी" में डॉ जूही और ज़ी टीवी पर धारावाहिक "सिंदूर तेरे नाम का" में वेदिका के रूप से जानी जाती है। हाल ही वे सोनी टीवी के धारावाहिक दिल की बातें दिल ही जाने में नजर आने वाली है।
गुरदीप कोहली का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। कुछ साल टेलीविजन पर काम करने के बाद उन्होंने धारावाहिक संजीवनी के अपने सहकर्मी अर्जुन पुंज के साथ 10 दिसम्बर 2006 को विवाह कर लिया।गुरदीप ने 24 मार्च 2010 को अपनी पुत्री मेहर को जन्म दिया।
गुरदीप कोहली ने अपने टेलीविजन जीवन की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। उन्होंने अपना सबसे महत्वपूर्ण अभिनय स्टार प्लस के धारावाहिक संजीवनी में किया। बाद में उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक सिंदूर तेरे नाम का में काम किया। अपने पति अर्जुन पुंज के साथ वे स्टार वन के कार्यक्रम नच बलिए 2 का भी हिस्सा बनी। इन्होंने ज़ी खाना खजाना पर अपने व्यंजनात्मक कार्यक्रम भी प्रस्तुत लिए। स्टार प्लस के प्रसिद्ध धारावाहिक दीया और बाती हम में इन्होंने एक खलनायिका की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरदीप ने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत प्रभु देवा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म राउडी राठौर से की।अब गुरदीप सोनी टीवी के धारावाहिक दिल की बातें दिल ही जाने में अभिनय कर रही है।
📺
संजीवनी – डॉ जूही
सिंदूर तेरे नाम का – वेदिका रायजादा
जेट सेट गो – स्वयं
कसम से – बानी
बैस्ट ऑफ लक निक्की – हिमानी सिंह
भाभी – गीतांजलि
नच बलिए – स्वयं, पति अर्जुन पुंज के साथ
अर्जुन – मीनाक्षी
अदालत (धारावाहिक) – दृष्टि
दीया और बाती हम – माया/बाईजी
दिल की बातें दिल ही जाने – आनंदिता
वंशज - भूमि प्रेमराज महाजन
🎥फिल्म
Comments
Post a Comment