सुशांत सिंह राजपूत(जनम)
सुशांत सिंह राजपूत🎂21 जनवरी 1986⚰️14 जून 2020
जन्म
21 जनवरी 1986
पटना, बिहार, भारत
मौत
14 जून 2020 (उम्र 34 वर्ष)
बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
मौत की वजह
आत्महत्या (जाँच जारी)
शिक्षा की जगह
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
पेशा
अभिनेता
कार्यकाल
2008–2020
धर्म
हिन्दू
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजली
सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी थे। टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस सीरीयल की बदौलत काफी लोकप्रियता मिली थी। सुशांत ने फिल्म 'काई पो चे' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की, जिसके बाद उन्हें एक स्टार के रूप सभी दर्शकों ने अपना लिया। सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 67वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिला था
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में पटना, बिहार में हुआ था उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
राजपूत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से हुई थी इसके बाद दिल्ली काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया था वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।
प्रसिद्ध फिल्में
काय पो चे
शुद्ध देसी रोमांस
एमएस धोनी
पीके और केदारनाथ
छिछोरे
आपको बता दे सुशांत आख़री फिल्म दिल बेचारा थी जिसमे उनके साथ संजना सांघी नज़र आयी थी ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है।
मृत्यु:-
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 मुंबई में निधन हो गया
📺2008–2009: किस देश में है मेरा दिल - प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
2009–2011: पवित्र रिश्ता - मानव दामोदर देशमुख के रूप में
2010–2010: ज़रा नचके दिखा - (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
2010–2011: झलक दिखला जा 4 - प्रतिभागी के रूप में
🎥फ़िल्में
2013
काय पो छे! ईशान भट्ट
शुद्ध देसी रोमांस रघु राम
2014
पीके सरफ़राज़ यूसुफ़
2015
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ब्योमकेश बक्शी
2016
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र सिंह धोनी
2017
राब्ता जिलान/शिव कक्कड़
2018
वेलकम टू न्यू यॉर्क स्वयं
केदारनाथ मनसूर ख़ान
2019
सोनचिड़िया लखन सिंह "लखना"
छिछोरे अनिरुद्ध सिंह "अन्नी"
ड्राइव समर
2020
दिल बेचारा मैनी अंतिम फ़िल्म, रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया।
Comments
Post a Comment